मुंबई की नजरें प्लेऑफ


मौजूदा सीजन का आखिरी डबल हेडर आज, दोनों मैच शाम 7.30 बजे से, बेंगलुरू अपना क्रम सुधारना चाहेगा


चंद्रेश नारायणन मुंबई


बेंगलुरू और दिल्ली दोनों पहुंच चुकी हैं प्लेऑफ में

Mumbai Indians


आईपीएल 2021 सीजन का आखिरी डबल हेडर शुक्रवार को खेला जाएगा। अबु धाबी में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना होगा जबकि दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें भिड़ेंगी। दोनों मुकाबले शाम 7.30 बजे



से खेले जाएंगे। पांच बार की चैंपियन मुंबई की नजरें प्लेऑफ में जगह बनाने पर होंगी। लेकिन प्लेऑफ के लिए मुंबई को हैदराबाद पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। जैसे कि उन्होंने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स पर की थी। लेकिन


यह आसान नहीं होगा क्योंकि हैदराबाद ने पिछले मैच में बेंगलुरू को शानदार तरीके से हराया था। मुंबई टीम में अच्छे कॉम्बिनेशन की तलाश में है। उन्होंने डिकॉक को इलेवन से बाहर कर विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को शामिल किया था। वहीं, कूल्टर नाइल और नीशम को इलेवन में रखा था। इस बदलाव को उसे राजस्थान के खिलाफ बड़ा फायदा मिला था। दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 9 और हैदराबाद ने 8 जीते हैं।


वहीं, दिल्ली और बेंगलुरू दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। दिल्ली का टॉप-2 में रहना तय है। वहीं, बेंगलुरू की टीम टॉप-2 में फिनिश करने के लिए उत्सुक है। लेकिन यह उसके हाथ में नहीं है। चेन्नई उससे बेहतर स्थिति में है। बेंगलुरू और दिल्ली के बीच अब तक 26 मैच हुए हैं, जिसमें से बेंगलुरू ने 15 जबकि दिल्ली ने 10 जीते हैं। एक बेनतीजा रहा है।